फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ ने जेकेपी इलेवन को चार विकेट से दी मात

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस मार्टियर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता : लवप्रीत रहे मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


कठुआ। पुलिस मार्टियर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के 13वें संस्करण में वीरवार को चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ और जेकेपी इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें चंडीगढ़ की टीम ने जेकेपी इलेवन को चार विकेट से शिकस्त दी।
जिला पुलिस लाइन के मैदान में जारी प्रतियोगिता के नौवें दिन सुबह के सत्र में खेले गए मैच में जेकेपी इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। पारी में टीम के बल्ले सचिन ने 40 गेंदों पर तीन चौकों व तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक 50 रन बनाए। वहीं नागर ने 22 गेंदों पर एक चौके व एक छक्के की मदद से 20 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

120 रनों का पीछा करने उतरी चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 19.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। चैंपियंस क्रिकेट अकादमी चंडीगढ़ की टीम ने यह मैच चार विकेट से जीत लिया। चंडीगढ़ की जीत में हरफनमौला खिलाड़ी लवप्रीत का मुख्य योगदान रहा। उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। लवप्रीत ने बल्ले से 38 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 28 रन बनाए और चार ओवरों में शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें