संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला खेल स्टेडियम में पुलिस मार्टियर्स नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को वर्मा क्लब लुधियाना और हिल्स व्यू राजोरी टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें वर्मा क्लब लुधियाना की टीम ने हिल व्यू राजोरी की टीम को छह विकेट से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता के चौथे दिन कठुआ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वर्मा क्लब लुधियाना ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लिहाजा, पहले बल्लेबाजी करने उतरी हिल्स व्यू राजोरी टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। टीम के खिलाड़ी इश्ताक रसूल ने 27 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 47 रन बनाए।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वर्मा क्लब लुधियाना की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित लक्ष्य को चार विकेट के नुकसान पर 18.5 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया।