फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: सुपर ओवर में एलबी शास्त्री दिल्ली ने स्पोर्ट्स क्लब जालंधर को दी मात

Sat, 03 Jan 2026 12:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पुलिस मॉटियर्स टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड
विज्ञापन
14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का 12वां दिन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में जारी 14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन जारी है। प्रतियोगिता के 12वें दिन स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में खेले गए एकमात्र मुकाबले में एलबी शास्त्री दिल्ली ने स्पोर्ट्स क्लब जालंधर को सुपर ओवर में 4 रन से हराकर जीत दर्ज की।

शुक्रवार को खेले गए दिन के एक मात्र मुकाबले में टॉस जीतकर स्पोर्ट्स क्लब जालंधर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 169 रन बनाए और ऑल आउट हो गई। इस पारी में टीम के लिए शिवेन ने 35 गेंदों पर 41 रन और आदित्य ने 15 गेंदों पर 26 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एलबी शास्त्री दिल्ली टीम ने भी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए और मैच टाई हो गया। दिल्ली टीम के लिए सुमित ने 33 गेंदों पर 39 रन और यथार्थ सिंह ने 30 गेंदों पर 30 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुपर ओवर में दिल्ली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जालंधर को 4 रन से मात दी। यथार्थ सिंह ने बल्लेबाजी में 30 रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 4 ओवर में 24 रन देकर पांच अहम विकेट हासिल किए। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें