पुलिस माटियर्स टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के मुकाबले में खिलाड़ी को आउट करते हुए संवाद
- फोटो : रिटायर्ड चिकित्सक का शव मिलने के बाद घ्रर के बाहर लगी भीड़।
14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का 10वां दिन
कठुआ। स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में जारी 14वें पुलिस मार्टियर्स नॉर्थ जोन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025-26 के दौरान होने वाले क्रिकेट के मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़ रहे हैं। इसमें बुधवार दसवें दिन खेले गए मुकाबले में विक्की इलेवन पठानकोट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केजीएफ इलेवन टीम को 65 रनों से पराजित किया।
सुबह खेले गए इस मैच में विक्की इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 189 रन बनाए। टीम के मुख्य बल्लेबाज नवनीत विर्क ने 26 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं सार्थक ने 37 गेंदों पर 44 रन बनाए और 6 चौके लगाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएफ इलेवन टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 124 रन ही बना सकी। टीम के बल्लेबाज अंकित नरवाल ने 40 गेंदों पर 39 रन बनाए जिसमें 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा, जबकि विशाल ने 10 गेंदों पर तेज 20 रन बनाए। गेंदबाजी में विक्की इलेवन के राजेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवरों में मात्र 16 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी 20 गेंदों पर 27 रन बनाए जिसमें 4 चौके शामिल रहे। उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।