फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पुलिस ने सहार खड्ड से डंपर व जेसीबी जब्त की

Sun, 25 Feb 2024 01:01 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। कठुआ पुलिस ने सहार खड्ड में छापेमारी कर निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में लगे 2 वाहनों (डंपर और जेसीबी मशीन) को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिलने पर डीएसपी मुख्यालय मनजीत सिंह की देखरेख में थाना कठुआ प्रभारी अजय चिब के नेतृत्व में टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सहार खड्ड में दबिश की और अवैध खनन में लिप्त जेके08जे-8988 नंबर के डंपर और एक जेसीबी को मौके पर काबू कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दोनों वाहन अवैध खनन में शामिल थे। वाहन चालकों के पास किसी कानूनी अनुमति नहीं थी। इसके चलते दोनों वाहनों को जब्त कर किया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भूवैज्ञानिक और खनन विभाग कठुआ के अधिकारियों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें