फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पशु तस्करों पर हुए हमले में अज्ञात पर केस दर्ज

Sun, 25 Feb 2024 12:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। गांव माहीचक्क में पशु तस्करों के गांववासियों पर किए पथराव और तोड़फोड़ मामले में कठुआ पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सात संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है। थाना कठुआ प्रभारी इंस्पेक्टर अजय चिब ने बताया कि स्थानीय लोगों की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि संदेह के घेरे में आए 7 लोगों को अभी तक हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। जांच मुकम्मल होने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें