फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बलिदानियों की याद में रखा दो मिनट का मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सम्मान देने के लिए जिला पुलिस की ओर से डीपीओ कठुआ सहित सभी पुलिस स्टेशनों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस के जवानों और अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रख बलिदानियों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

इस क्रम में मुख्य समारोह एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना की देखरेख में जिला पुलिस लाइन कठुआ में आयोजित किया गया। जबकि, डीपीओ कठुआ में कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी कठुआ राहुल चाढ़क ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के अपार योगदान पर प्रकाश डाला।पुलिस कर्मियों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें