फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: रामकोट में पशु तस्करी का प्रयास विफल, 20 मवेशी मुक्त करवाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। रामकोट के गलक में सोमवार को पुलिस ने पशु तस्करी का प्रयास विफल करते हुए लगभग 20 मवेशी तस्करों के चंगुल से मुक्त करवाए। हालांकि ट्रक चालक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी रामकोट इंस्पेक्टर रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस गश्त के दौरान पशुओं से लदे ट्रक का पता चला तो पुलिस ने उसका पीछा किया। गलक इलाके में चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 20 मवेशियों को ट्रक से मुक्त करवाया। इन पशुओं को किड़ियां गंडयाल स्थित गोशाला में भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें