फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ट्राले से मुक्त कराए 23 मवेशी, तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। हाईवे पर पशु तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए लौंडी मोड़ पर पुलिस ने नाके के दौरान एक ट्राले से 23 मवेशियों को मुक्त कराया और मौके पर ही एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी आशीष शर्मा नाके के दौरान वाहनों की जांच कर रहे थे कि एक ट्राले (पीबी02ई एस 9972) को जांच के लिए रोका गया। जांच के दौरान इसमें से 23 मवेशी बरामद किए गए जो अवैध ढंग से ले जाया जा रहे थे। पुलिस टीम ने मौके पर ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान जोबनप्रीत सिंह निवासी बटाला रोड जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 223, 11 पीसीए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें