कठुआ। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त लखनपुर और हीरानगर थाना क्षेत्रों में कुल 5 वाहन जब्त किए। इनमें 3 ट्रक और 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली हैं, जो बिना अनुमति निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में संलिप्त पाए गए। पहली कार्रवाई में थाना लखनपुर की पुलिस टीम ने कीड़ियां गंडियाल नाके पर तीन ट्रक पकड़े, जो बिना वैध अनुमति के निर्माण सामग्री से लदे हुए थे। दूसरी कार्रवाई में थाना हीरानगर की पुलिस टीम ने गूडा हिरानगर क्षेत्र में गश्त के दौरान दो ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त की, जो अवैध खनन में लिप्त थीं।