फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: बनी-बसोहली मार्ग पर कार खाई में गिरी, पुलिस कांस्टेबल की मौत

विज्ञापन
खाई में कार गिरने के बाद राहत कार्य के लिए पहुंचे लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। बनी-बसोहली मार्ग पर करडाेह से सटे मंडोल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। हादसा सुबह सवा दस बजे के करीब हुआ, जब एक निजी कार गहरी खाई में जा गिरी। इसके बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से शव को खाई से निकाला गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब सवा दस बजे जम्मू से बनी की ओर जा रही कार अचानक खाई में लुढ़क गई। कई बार पलटी खाते हुए कार लगभग डेढ़ किलोमीटर तक नीचे जा गिरी। इसके बाद लोगों ने नीचे उतरने का प्रयास किया लेकिन सीधी खाई होने के चलते इसमें समय लग गया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्घटनास्थल से एक शव को बरामद कर लिया गया। कार में अन्य लोगों के सवार होने की आशंका को देखते हुए आसपास के इलाके को भी खंगाला गया लेकिन और कोई नहीं मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी बनी ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बनी की ओर आ रही कार (जेके08के 1073) खाई में गिरने से सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल लियाकत अली पुत्र गुलाम अहमद निवासी डुग्गन की मौत हो गई। सुबह करीब साढ़े दस बजे सूचना मिलने बाद टीम ने शव को बरामद कर लिया। उधर, पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें