बिलावर। बुधवार को इलाके में अघोषित बिजली कटौती का दौर जारी रहने से लोगों को परेशान होना पड़ा। पिछले दो दिन से लगातार तेज धूप खिलने और तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। राम प्रकाश वरुण सिद्धार्थ और देशराज ने बताया कि बुधवार दिनभर अघोषित बिजली कटौती जारी रही। इस कारण उन्हें परेशान होना पड़ा। लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से हर दिन आठ घंटे के लिए बिजली का शटडाउन लिया जाता है, लेकिन बुधवार को निर्धारित शटडाउन के अनुसार बिजली सप्लाई उपलब्ध नहीं हो पाई। संवाद