-हायर सेकंडरी स्कूल नगरी ने बच्चों से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरी। कठुआ पुलिस ने हायर सेकेंडरी स्कूल नगरी ने एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने व उन्हें साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय मंजीत सिंह, कठुआ थाना प्रभारी अजय सिंह चिब व पुलिस पोस्ट नगरी इंचार्ज रणबीर सिंह ने बच्चों को जागरूक किया।
उन्होंने बताया कि हम सभी को एक साथ मिलकर नशे का विरोध करना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज बढ़ते नशे के कारण बच्चे मानसिक रूप से तनाव में जा रहें हैं जिसे रोकना बेहद जरूरी है। वहीं देश में बढ़ रही डिजिटल इकोनॉमी के प्रति बच्चों को जागरूक करते हुए डीएसपी मंजीत सिंह ने बताया कि जिस तरह से आज काल डिजिटल सेवाओं का चलन बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को जागरूक व सतर्क होना होगा। वहीं उन्होंने बच्चों को बताया कि अगर उन्हें कभी अज्ञात फोन नंबर से लॉटरी या उपहार का मैसेज या फोन आए तो वे उन्हें अपनी कोई गोपनीय जानकारी न दें और न ही उन्हें अपने बैंक खाते के बारे में कुछ बताएं। पुलिस ने बच्चों को पुलिस मित्र बनने को कहा। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन व अध्यापकगण मौजूद रहे।