फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: भवसागर पार पाने में नाविक का दायित्व निभाते हैं गुरु

Tue, 05 Dec 2023 12:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
शिवानगर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम में 34वें वार्षिक भक्ति ज्ञान सम्मेलन का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के शिवानगर स्थित श्री अद्वैत स्वरूप आश्रम में 34वें वार्षिक भक्ति ज्ञान सम्मेलन का आयोजन जारी है। स्वामी सार शब्दानंद जी महाराज और स्वामी गुरु शरणानंद जी महाराज की प्रेरणा से श्री सार गुरु चरण सेवा सोसायटी की ओर से आयोजित सम्मेलन के दूसरे दिन श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ का भोग डाला गया। इसके बाद संकीर्तन और संतों के प्रवचनों का उपस्थित भक्तों ने लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दूसरे दिन आमंत्रित संतों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मानव जीवन में गुरु का महत्व बताते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में गुरु को ईश्वरतुल्य माना गया है, क्योंकि गुरु ही हमें ईश्वर तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। जो हमारे जीवन का परम उद्देश्य है। गुरु का मार्गदर्शन हमारे जीवन को ऊर्जावान बनाता है। गुरु से प्रवचन रूपी ज्ञान, आशीर्वाद और अनुग्रह के बिना न आत्म-दर्शन होता और न परमात्मा- दर्शन। गुरु भवसागर पार पाने में नाविक का दायित्व निभाते हैं। वह हमारे मार्गदर्शक, विकास प्रेरक एवं विघ्नविनाशक होते हैं। उनकी सीख जीवन का उद्देश्य बनती है। लिहाजा हमें सदैव उनका अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आश्रम की प्रमुख सार ज्योत्सना नंद बाई जी ने बताया कि आश्रम में दूसरे दिन के कार्यक्रम में संतों ने अपने धर्म ज्ञान की गंगा का प्रवाह किया। इस मौके पर भक्ति संगीत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को गुरु की नामगंगा का पावन स्नान करवाया है। इसके बाद परंपरा अनुसार भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह सबसे पहले ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राम नाम संकीर्तन और विभिन्न स्थानों से आए संत महात्माओं का प्रवचन लाभ आश्रम में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें