कठुआ। महानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने अज्ञात जहरीला पदार्थ निगल लिया। सोमवार दोपहर बाद हुई इस घटना के बाद उसकी बिगडती हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे महानपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया है। व्यक्ति की पहचान देशराज पुत्र बोधराज निवासी महानपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद