कठुआ/लखनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर और पल्ली मोड़ पर ट्रकों को रोक दिया गया। इसमें सैकड़ों ट्रक दिन भर लखनपुर और पल्ली मोड़ में रुके रहे। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें प्रधानमंत्री के दौरे के बाद जम्मू की तरफ रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा जारी की गई एडवाइजरी पर अमल करते हुए कठुआ पुलिस व ट्रैफिक पुलिस ने लखनपुर में ही रोका गया था, जिसमें छोटे-बड़े मालवाहक वाहन शामिल रहे। मालूम रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे को लेकर प्रदेश पुलिस प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियों ने हर गतिविधि पर लगातार पैनी नजर रखी हुई थी। मुख्य रूप से सीमावर्ती क्षेत्र व इंटर स्टेट सीमा पर जवानों द्वारा लगातार नाके लगाकर वाहनों की जांच के बाद ही उन्हें प्रदेश में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।