फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जागरूकता कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज बनाने के लिए शपथ

Fri, 27 Jun 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी और अवैध तस्करी रोकथाम दिवस के अवसर पर गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़ीन के शारीरिक शिक्षा विभाग ने ऑपरेशन संजीवनी के बैनर तले एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ अनुपमा गुप्ता की देखरेख में किया गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में सिग्नेचर कैंपेन चलाई गई और कॉलेज के शिक्षकों व छात्रों द्वारा नशा मुक्ति की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बलविंदर सिंह ने किया,अपने व्याख्यान में उन्होंने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को नशे से संबंधित चुनौतियों का सामना करने तथा एक स्वस्थ, नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर संदीप चौधरी, डॉ. अरुण देव सिंह, प्रोफेसर अनूप शर्मा, डॉ. मुनिशा देवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें