फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ऐतिहासिक छिंज मेले के दूसरे दिन हिमाचली व लोक कलाकारों ने बिखेरा रंग

Fri, 27 Jun 2025 01:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी मेले के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
विज्ञापन
एसडीएम संदीप कुमार ने किया मेले का उद्घाटन
विज्ञापन

बनी। बनी के मेला मैदान में तीन दिवसीय ऐतिहासिक छिंज मेले के दूसरे दिन जहां दंगल के छोटे मुकाबले हुए वहीं लोक कलाकारों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। मेले का उद्घाटन एसडीएम बनी संदीप कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बनी क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित रहे।
दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश से आए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही बनी क्षेत्र के कई प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों ने भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। लोकप्रिय कलाकार जमाल दिन ने अपनी सुरमयी पंजाबी और कव्वाली प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया और खूब तालियां बटोरीं। वहीं दर्मेज संधु ने पहाड़ी संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से ऐसा समा बांधा कि दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इस सांस्कृतिक संध्या में लगभग 6000 से अधिक दर्शकों की भीड़ उमड़ी, जिससे मेले की लोकप्रियता और स्थानीय लोगों की भागीदारी का अंदाजा लगाया जा सकता है। आयोजकों द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन


...........

सुरक्षा के रहे कड़े प्रबंध

बनी मेले के आयोजन को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। न केवल मेला मैदान बल्कि कसबे की ओर आने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जा रही है। यात्री वाहनों में बनी की ओर आने वाले लोगों की पहचान के साथ साथ उनके सामान की जांच भी सुरक्षाकर्मी करते दिखाई दिए।
विज्ञापन



...........

पकवानों का भी उठाया लुत्फ

बनी मेले के दौरान लोग पारंपरिक पकवानों का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मेला मैदान में एक ओर जहां कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, वहीं दूर दराज से आए लोगों ने जमकर पकवानों का स्वाद चखा। मेले में लगे स्टाल में भी अच्छी खरीदारी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें