फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरिपुब ने कॉलेज परिसर में लगाए 75 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 121वीं वाहिनी द्वारा राजकीय डिग्री कॉलेज में पौधरोपण अभियान चलाया गया। कमांडेंट प्रहलाह पासवान सहित सहायक कमांडेंट अजीत पाल सिंह ने बल के जवानों केे साथ कॉलेज परिसर को हराभरा बनाए रखने के लिए छायादार पौधे लगाए।
विज्ञापन

अपने संबोधन में कमांडेंट ने कहा कि संपूर्ण विश्व में बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर को रोकने व अपने पर्यावरण को मानवता के अनुकूल बनाए रखने का एकमात्र साधन धरती को ज्यादा से ज्यादा वनों को लगाना है। इसके लिए देश में सरकार द्वारा पौधरोपण अभियान चलाए जा रहे है।
डिग्री कॉलेज परिसर में 75 विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए गए हैं, जो आने वाले समय में कॉलेज के वातावरण को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने आम लोगों से भी अपने आसपास के वातावरण को हराभरा बनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें