बिलावर। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर कई गांवों में पौधे रोपे गए। बिलावर भाजपा मंडल के प्रधान सेवानिवृत्त डीएसपी पूर्णचंद की अध्यक्षता में परनाला गांव में पौध रोपण किया गया, जिसमें जिला विकास परिषद बिलावर के सदस्य सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर 50 के करीब अलग-अलग प्रकार के फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण अभियान में सरपंच विरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी दीप शर्मा, सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।