फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरानगर में सीआरपीएफ ने लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीआरपीएफ की 121 बटालियन की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान बटालियन के मुख्यालय परिसर में कई छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कमांडेंट प्रह्लाद पासवान विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने अन्य अधिकारियों और जवानों के साथ मिलकर पौधे लगाए।
विज्ञापन

कमांडेंट ने कहा कि पर्यावरण ही जीवन है। इसके संरक्षण के लिए मानव जाति को मिलकर काम करना होगा। पर्यावरण में हो रहे बदलावों को लेकर पूरा विश्व चिंतित है। ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर ही इसे बचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 25 जून से पहले 3000 छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यह अभियान जोर-शोर से शुरू हो जाएगा। इसके तहत सभी कंपनियों, केंद्रीय विद्यालय, आईटीआई, बीडीओ, पीएचई कार्यालय परिसर में पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी संजय त्रिपाठी, उप कमांडेंट मंजू थापा, उप कमांडेंट सुरेंद्र पाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें