जिले में सेवा पर्व गतिविधियों के तहत केंद्रीय विद्यालय हीरानगर में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया। जलवायु परिवर्तन से निपटने और शहरी प्रदूषण को कम करने के लिए चलाई गई इस गतिविधि में सीडीपीओ हीरानगर प्रिया लक्ष्मी के नेतृत्व में विद्यालय परिसर व आसपास पौधरोपण किया गया। जिसमें सभी क्षेत्रों के स्वयंसेवकों, स्थानीय निवासियों, छात्रों, स्थानीय व्यवसायियों और पर्यावरण प्रेमियों को पौधरोपण में हाथ मिलाने के लिए आमंत्रित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य नरिंदर चुंबर ने परिसर में अर्जुन का पौधा रोपते हुए हर वर्ग से धरती के पर्यावरण की रक्षा के सामूहिक कदम उठाने और इसे स्वच्छ, हरित और अधिक स्थायी बनाने के लिए आगे आने की अपील की।