कठुआ। मांगों की अनदेखी के विरोध में सोमवार को पीएचई डेलीवेजरों ने रोष रैली करने की ऐलान किया है। हड़ताल पर बैठे कर्मियों ने कहा कि वह कई माह से मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक उनकी कोई सुध नहीं ली है।
मांगें पूरी नहीं किए जाने के कारण कर्मियों ने हड़ताल, अनशन और आत्मदाह तक का प्रयास किया लेकिन बावजूद इसके सरकार ने उनकी जायज मांगों के प्रति कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में वो लोग सोमवार को सरकार के खिलाफ रैली निकाल रहे हैं।
उन्होंने शहर और आसपास के लोगों, पंचों, सरपंचों और पार्षदों से कर्मियों का सहयोग करने की अपील की, ताकि उनकी मांगों को पुरजोर तरीके से गवर्नर तक पहुंचाया जा सके।