कठुआ। जिला मुख्य कृषि अधिकारी ने कानून प्रवर्तन विंग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर और उसके आसपास के खाद बेचने वाले दुकानों का औचक दौरा किया।
मंगलवार को दौरे के दौरान संजीव राय गुप्ता जहां दुकानों पर खाद की उपलब्ध जैसे यूरिया, डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी आदि का जायजा लिया। वहीं, उन्होंने विक्रेताओं को किसानों जबरन नैनो यूरिया और नैनो डीएपी न बेचने का भी निर्देश दिया। उन्होंने पाया कि आगामी रबी फसल के लिए उर्वरक स्टॉकिस्टों और खुदरा विक्रेताओं के पास पर्याप्त मात्र में स्टॉक उपलब्ध है। राय ने बताया कि जिला विकास उपायुक्त के निर्देशानुसार के बाद ही आज जिले भर में खाद डीलरों की दुकानों का निरीक्षण किया गया। ताकि किसानों को वर्तमान रबी सीजन में उर्वरक की कमी के कारण होने वाली किसी भी असुविधा न हो।
हालांकि उन्होंने किसानों से बातचीत करते हुए उन्हें नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग करने की सलाह दी। कहा कि नैनो यूरिया और डीएपी प्रभावी भी है और उपयोग में आसान है। इसे किसानों को ज्यादा से ज्यादा अपनी फसलों को उगाने में उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर जिला मुख्य कृषि अधिकारी के साथ एसएमएस-एसडीएल, रवि सिंह चौहान, जिला प्रवर्तन निरीक्षक अनिल गुप्ता सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।