फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से युवक की मौत

Fri, 07 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुअा
विज्ञापन
पॉवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पहाड़ी तहसील बनी के गांव सुरजन में वीरवार को बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपजिला अस्पताल बनी में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव में दोपहर के करीब अचानक वोल्टेज बढ़ गया। इससे गांव में कई उपकरण जल गए।
विज्ञापन


उपकरणों को अधिक लोड से बचाने के लिए अंचल सिंह खंभे से बिजली के तार हटाने के लिए गया। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में कृष्ण चंद जब घर में बिजली उपकरणों को बचाने के लिए बोर्ड से लाइट बंद कर रहा था कि उसे करंट लग गई। उसे  अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें