फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। मढ़ीन तहसील क्षेत्र के गांव प्रत्याल में करंट लगने से 22 वर्षीय युवक बेहोश हो गया। परिजन उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों को रो-रो कर हाल बेहाल हो गया।
विज्ञापन

वीरवार शाम को शुभम शर्मा पुत्र रवि कुमार खेत में लगे ट्यूबवेल की मोटर चलाने गया। इस दौरान जैसे ही उसने मोटर चलाने का प्रयास किया वह करंट लगने से बेसुध होकर गिर पड़ा। खेतों में काम कर रहे युवक ने तुरंत इसकी जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल युवक को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। शुभम का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें