फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: माता सुकराला देवी के मंदिर में काफी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
सुकराला देवी का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे भक्त । संवाद।
विज्ञापन
बिलावर। ज्येष्ठ रविवार के दिन मल माता सुकराला देवी के मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर महामाई का आशीर्वाद प्राप्त किया। कठुआ, हीरानगर, उधमपुर, सांबा और जम्मू से भक्तजन मां के दरबार में पहुंचे और माथा टेका। श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर हलवा-पूरी का प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

माता सुकराला देवी के मंदिर में पहुंचे राहुल शर्मा, अमन, देवेंद्र सिंह और सुमित शर्मा ने बताया कि वह परिवार को लेकर माथा टेकने आए हैं। बता दें कि यूं तो हर दिन मंदिर में अलग-अलग इलाकों के श्रद्धालु पहुंचते हैं लेकिन हर ज्येष्ठ रविवार और ज्येष्ठ मंगलवार के दिन बहुत भीड़ रहती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें