फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एडीसी से मिले लोग, पानी की कमी के बारे में बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। पेयजल किल्लत की समस्या के समाधान की मांग को लेकर नगर कमेटी वार्ड तीन के लोगों का शिष्टमंडल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (एडीसी) बिलावर विनय खोसला से मंगलवार को उनके कार्यालय में मिला। नगर कमेटी के चेयरमैन उमाकांत बसोतरा की अध्यक्षता में एडीसी कार्यालय पहुंचे लोगों ने अधिकारी को बताया कि नगर कमेटी के वार्ड तीन मोहल्ला टोलखर की 100 से अधिक आबादी पेयजल की किल्लत से परेशान है। लगभग एक महीने से मोहल्ले में बहुत कम समय पेयजल आपूर्ति उपलब्ध करवाई जा रही है। एडीसी ने लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान करवाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व सरपंच मदनलाल, सीमा देवी, रानी देवी, निशा देवी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें