फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एक सप्ताह से नहीं मिला पानी, जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोविंदसर-ए पंचायत के लोगों का फूटा गुस्सा, एक हफ्ते में तीसरी बार खराब हुई ट्यूबवेल की मोटर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ट्यूबवेल में बार-बार आने वाली खराबी के कारण पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट का सामना कर रहे गोविंदसर-ए पंचायत के लोगों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। दर्जनों स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए अपना रोष व्यक्त किया और जल शक्ति विभाग की कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराते हुए इसमें सुधार की मांग की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे शिवसेना डोगरा फ्रंट के नेता मोहन लाल ने बताया कि पांच हजार की आबादी वाली पंचायत की प्यास बुझाने वाले ट्यूबवेल की एक सप्ताह में तीन बार मोटर खराब हो चुकी है। गांव में बार-बार पेयजल आपूर्ति ठप पड़ रही है, लोग परेशान हो चुके हैं। बार-बार आने वाली खराबी के लिए विभाग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पेयजल आपूर्ति करने के लिए ट्यूबवेल तो बनाया गया है लेकिन वहां नियमित कर्मचारी नियुक्त नहीं हैं। जबकि ट्यूबवेल पर तैनात अस्थायी कर्मचारी मोटर चलाकर अपनी रोजी-रोटी के लिए दूसरे कामों पर चले जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में बिजली से जुड़ी कोई फाल्ट पड़ जाए तो ट्यूबवेल की मोटर जल जाती है। उन्होंने गांव के ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति को स्पेशल फीडर से जोड़ने के साथ वहां दो नियमित मोटर मैन तैनात करने की मांग की है। वहीं, अंग्रेज चंद ने रोष जताया कि पेयजल जैसी आवश्यक सेवा को भी विभाग ने अस्थायी कर्मचारियों के भरोसे पर छोड़ रखा है। इससे ऐसा लगता है कि विभाग न तो सरकारी संपत्ति के रखरखाव के प्रति गंभीर है और न ही लोगों को पानी उपलब्ध कराने के प्रति। इस कारण लोगों को आए दिन परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि अगले चौबीस घंटों में विभाग ने लोगों को नियमित पेयजल आपूर्ति में आने वाली बाधाओं को खत्म नहीं किया तो लोग जोरदार प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे, क्योंकि कंडी क्षेत्र में लोगों के पास पानी का कोई अतिरिक्त स्रोत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें