फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 15 दिन से नहीं आया पानी, ग्रामीणों ने किया जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
पेयजलापूर्ति ठप्प होने पर जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हीरानगर। पिछले 15 दिन से पानी की किल्लत झेल रहे छप्पड़ गांव के लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। स्थानीय निवासी रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं।
प्रदर्शनकारियों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित रखना ठीक बात नहीं है। पानी हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है। प्रशासन को इसे सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अगले दो दिनों में पानी की आपूर्ति बहाल नहीं हुई, तो वे ट्यूबवेल पर ताला जड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर धरना देंगे। रामेश्वर शर्मा ने बताया कि पहले मोहल्ले में सीधी आपूर्ति होती थी, लेकिन पिछले कई दिनों से पानी बिल्कुल बंद है। खाना पकाने, मवेशियों को पानी पिलाने की समस्या पेश आ रही है। यहां तक कि नहाने व शौचालय के लिए भी पानी नहीं है। मजबूरन दूरदराज के इलाकों से पानी लाकर जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह पानी जैसी बुनियादी जरूरत पूरा करे, लेकिन विभाग की लापरवाही से हमें परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और डीसी कठुआ से जल शक्ति विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में राकेश शर्मा, दर्शन लाल, सत्या देवी, देवो रानी, तृप्ता देवी, पुष्पा देवी, शीशी देवी, रवि मेहता सहित कई ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें