फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: गुम हुए मोबाइल पाकर लोगों के खिल गए चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुम हुए एक आईफोन सहित 56 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को सौंप दिया। बरामद किए गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत 10 लाख के लगभग बताई गई। पुलिस के अनुसार सभी मोबाइल विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों के आधार पर खोजे गए थे। मोबाइल को वापस पाकर लोगों ने कठुआ पुलिस का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

जिला पुलिस लाइन में मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपने के बाद एसएसपी कठुआ शोभित सक्सेना ने बताया कि इन मोबाइलों की बरामदगी जिला पुलिस कार्यालय कठुआ की आईटी शाखा की टीम द्वारा तकनीकी सहायता से की गई।
उन्होंने बताया कि बरामद कई मोबाइल फोन पंजाब, गुजरात, छत्तीसगढ़, बिहार, कर्नाटक और हरियाणा जैसे राज्यों से भी ट्रेस किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि कठुआ पुलिस अब तक 376 मोबाइल बरामद कर चुकी है, जिसकी अनुमानित कीमत 57 लाख के करीब है। इन्हें उनके मालिकों को सौंपा जा चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह अपने किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक समान के गुम होने की सूचना पुलिस तक अवश्य पहुंचाए। इसके लिए वह अपने संबंधित थाना के साथ जिला पुलिस मुख्यालय में भी आ सकते है। इस मौके पर एडिशनल एसपी राहुल चाढ़क और डीएसपी हेडक्वार्टर रविंदर सिंह सहित कई अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें