फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: शराब ठेके के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनी। स्थानीय लोगों ने वाइन शॉप पर निर्धारित अधिकतम खुदरा मूल्य से अधिक कीमत वसूलने तथा इसके रिहायशी क्षेत्र में संचालित होने पर गंभीर आपत्ति जताई है। इसके विरोध में सोमवार को लोग सड़क पर उतरे।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बनी के अध्यक्ष लेखराज सुंदरम, पूर्व सरपंच असो रत्तन चंद, पूर्व नायब सरपंच योग राज, जतिंदर सिंह ललहाल, दिलबाग सिंह संजन सहित अन्य नागरिकों ने आरोप लगाया कि शराब ठेके पर ग्राहकों से एमआरपी से अधिक राशि वसूली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि शराब ठेका रिहायशी क्षेत्र में स्थित होने के कारण स्थानीय लोग विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि ठेके को आबादी वाले क्षेत्र से हटाकर किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से मामले का तत्काल संज्ञान लेने तथा जनता की चिंताओं का समाधान करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं की गई तो लोग अपने आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें