फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। मंडल के किशनपुर गांव में रविवार को वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। स्थानीय किसानों की ओर से आयोजित किए गए इस भंडारे में कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। किसान रतन चंद, गिरधारी लाल, राज सिंह, जयवर्धन सिंह, उत्तर कुमार और अन्य ने बताया कि हर 6 महीने के बाद नई फसल निकलने पर स्थानीय किसान गांव में भंडारे का आयोजन करते हैं। उन्होंने बताया कि धान की फसल का निपटारा करने के बाद किसानों की ओर से भंडारा आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों सहित आसपास के कई गांव के लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। दोपहर एक बजे भगवान को भोग लगाने के बाद और कन्या पूजन करने के बाद भंडारा लोगों के लिए खोल दिया गया जो कि देर शाम पांच बजे तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें