फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे पड़ी पस्सी से लोगों की मुसीबत बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोट। उपजिला बिलावर की तहसील रामकोट के दरमणि में पिछले एक वर्ष से काड़ीनाल धार सड़क किनारे गिरी पस्सी से हादसा होने की आशंका है। सरपंच जोगिंदर कुमार ने बताया कि पस्सी पिछली बरसात में गिरी थी, अभी तक पस्सी को हटाने के लिए संबंधित विभाग की ओर से कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। पंच हंसराज ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले इसी पस्सी के कारण तीन हादसे हो चुके हैं, जिसके चलते तीनों बार कार गहरी खाई में चली गई, गनीमत यह रही कि कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को खरोच तक नहीं आई।
विज्ञापन

उन्होंने आगे बताया कि पिछले एक वर्ष में करीब 10 या 12 हादसे यहां हो चुके हैं। विभाग से कई बार किनारे गिरी पस्सी पर पुली बनाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सरकार द्वारा कोई भी सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने जल्द से जल्द दरमणि से काड़ीनाल के किनारे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें