फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: लोगों ने पुलिस पब्लिक दरबार में उठाया नशे का मुद्दा

Thu, 20 Mar 2025 02:02 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
बनी में थाना दिवस के दौरान लोगों की समस्या सुनते डीएसपी आमीन भट। संवाद - फोटो : bani
विज्ञापन
डीएसपी आमीन भट ने सुनीं जनता की शिकायतें, संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील
विज्ञापन

कठुआ। पुलिस स्टेशन बनी में थाना दिवस के तहत पुलिस पब्लिक दरबार का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता डीएसपी आमीन भट ने की।
इस मौके पर एसएचओ बनी सुरेश रैना के अलावा कई गणमान्य नागरिक और पंचायती राज संस्थाओं (पीआरआई) के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जनता की समस्याओं को सुनना और पुलिस एवं जनता के बीच आपसी समन्वय को मजबूत करना था।
बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में नशे के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की और इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए पुलिस को निरंतर अभियान चलाना चाहिए। इसके अलावा लोगों ने कस्बे में शाम के समय नियमित गश्त (पेट्रोलिंग) बढ़ाने की मांग की। नागरिकों ने सुझाव दिया कि पुलिस स्थानीय समुदाय के साथ और अधिक घनिष्ठता से जुड़ें, जिससे कानून व्यवस्था में सुधार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी आमीन भट ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य जनता की शिकायतों को सुनना और उनका समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नशा उन्मूलन अभियान को और तेज किया जाएगा और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाएगी। डीएसपी ने जनता से अपील की कि वे किसी भी अपराध या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तुरंत दें। एसएचओ सुरेश रैना ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि क्षेत्र की सुरक्षा और शांति बनाए रखें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें