फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: एसटीएफ पोस्ट सारला को शिफ्ट करने का लोगों ने किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। डूगैन ब्लॉक की एसटीएफ पोस्ट सारला को शिफ्ट करने का लोगों ने विरोध किया। बुधवार सुबह लोग एसटीएफ पोस्ट पर पहुंचे और पोस्ट को शिफ्ट करने पर एतराज जताया और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह जब एसटीएफ पोस्ट पर तैनात जवान पोस्ट पर पड़े सामान को घोड़े और खच्चरों के माध्यम से शिफ्ट करने लगे तो कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पोस्ट को शिफ्ट नहीं होने दिया। लोगों ने बताया कि 1997 और 1998 में डूगैन ब्लॉक में आतंकवादी गतिविधियों में काफी बढ़ोतरी हुई थी। इसे देखते हुए यहां पोस्ट बनाई गई थी। लोगों ने कहा कि इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस पोस्ट को शिफ्ट न किया जाए। पोस्ट को शिफ्ट किया गया तो इलाके की 10000 से अधिक आबादी अपने आप को असुरक्षित महसूस करेगी। मौके पर मोहनलाल, महेंद्र कुमार, रमा देवी, रीता देवी, कांतो देवी, आदि मौजूद रहीं।

वर्जन

मौजूदा समय में जिस स्थान पर पुलिस पोस्ट स्थापित की गई है, वह स्थान आतंकवाद विरोधी अभियानों में पुलिस के रहने के दृष्टिकोण से सही नहीं है। मौजूदा समय में पुलिस पोस्ट एक कच्चे घर में चलाई जा रही है और वहां सुरक्षा बलों के रहने की जगह भी नहीं है। आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के इरादे से पुलिस पोस्ट सारला को उसी इलाके में किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट करने का प्रस्ताव है, जहां पक्की इमारत बनाई जाएगी। - नीरज पडियार, एसडीपीओ बिलावर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें