फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा

Fri, 15 Jan 2016 01:31 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छह वर्षीय अनविशा की मौत पर परिवार के सदस्यों ने वीरवार को जमकर हंगामा किया। मिनी बस चालक की लापरवाही से हादसे में चक नथल निवासी अनविशा की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त अनविशा अपनी दादी के साथ लोहड़ी बांटने के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


एक दिन बीतने के बाद भी फरार वाहन चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार न किए जाने पर गुस्साए परिजनों ने सांझीमोड़ चढ़वाल लिंक मार्ग पर यातायात जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उन्होंने आरोपी को जल्द से जल्द पकड़े जाने की मांग की। इस दौरान लगभग दो घंटे तक मार्ग पर यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध रहा।

अनविशा की मौत के बाद वीरवार को सड़क पर उतरे उसके पिता सुरेश कुमार सहित तिलक राज, राकेश कुमार, ज्योति देवी आदि ने बताया कि मासूम अनविशा की मौत के लिए जितना वाहन चालक जिम्मेदार है, पुलिस भी उतनी ही दोषी है।
विज्ञापन


परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मिनीबस चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं था। ऐसे में बिना लाइसेंस वाहन चलाने वाले पर पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं की गई।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनविशा अपनी दादी के साथ सड़क किनारे खड़ी थी कि तभी एक मिनीबस को ओवरटेक करने के चक्कर में दूसरी मिनीबस ने सड़क किनारे खड़ी अनविशा को रौंद दिया।

उन्होंने कहा कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती लोग सड़क से नहीं उठेंगे। मौके पर पहुंचे पुलिस के एसडीपीओ बार्डर दिवाकर सिंह ने धरने पर बैठे लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मेटाडोर को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की पहचान भी कर ली है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होगा। पुलिस के आश्वासन के बाद परिवार के सदस्य सड़क से हटे। दोपहर बाद अनविशा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें