फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: पानी की समस्या से जूझ रहे बिलावर के लोग, एडीसी को बताई समस्या

Tue, 20 May 2025 12:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बोले- तीसरे और चौथे दिन सिर्फ 15 से 20 मिनट के लिए की जाती है पेयजल की सप्लाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलावर। कस्बे में पेयजल की समस्या के समाधान की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का शिष्टमंडल एडीसी विनय खोसला से उनके कार्यालय में मिला। शिष्टमंडल में मौजूद लोगों ने अधिकारी को बताया कि बिलावर कस्बे में पिछले एक महीने से पानी की समस्या से लोग जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीसरे या चौथे दिन कस्बे में 15 से 20 मिनट के लिए पेयजल सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन

लोगों ने अधिकारी को बताया कि इस संदर्भ में जब जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो संबंधित विभाग के अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग के सिविल विंग के अधिकारी पेयजल की किल्लत की वजह मैकेनिकल विंग की लापरवाही बताते हैं। वहीं, अगर मेकेनिकल विंग के अधिकारियों से बात हो तो वह सिविल विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाते हैं। लोगों ने कहा की गर्मियों का मौसम में लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं और संबंधित विभाग लोगों की समस्या का समाधान करने के लिए गंभीर नहीं है। लोगों ने अधिकारी को बताया के पानी की कमी की वजह से लोगों को निजी पानी के टैंकरों के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ रहा है। अगर विभाग ने समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। एडीसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर नगर कमेटी के पूर्व चेयरमैन उमाकांत बसोत्रा, राकेश चंदेल, डॉक्टर भुवनेश्वरी प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, मिट्ठू बसोत्रा, बीके शर्मा, लवली मिश्रा और सारथी शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें