5 लाख रुपये की लागत से किया गया है 300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
बनी। कस्बे में लंबे समय से चली आ रही मांग सोमवार को पूरी हो गई। विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने पुलिस स्टेशन से मेला मैदान और एसडीएम कार्यालय को जोड़ने वाली लिंक रोड का उद्घाटन किया। करीब 300 मीटर लंबी इस सड़क का निर्माण 5 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
मार्ग की हालत वर्षों से बेहद जर्जर थी, जिससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा होती थी। उद्घाटन समारोह में डॉ. रामेश्वर सिंह ने फीता काटकर सड़क को जनता को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सड़क लोगों की बुनियादी जरूरत थी। लंबे समय से इसकी मांग उठ रही थी, जिसे प्राथमिकता देते हुए पूरा किया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी बनी क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह का आभार जताया।