फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर लोगों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। बिजली विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते और इलाके में अघोषित बिजली कटों के कारण लोगों का आक्रोश बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। मंगलवार देर रात तक जब इलाके में बिजली बहाल नहीं हो पाई तो लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी और प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी सुरजीत सिंह, प्रवीण कुमार, जीवन सिंह, अरुण सिंह और ओंकार ने कहा कि पिछले 72 घंटे में विभाग केवल 15 घंटे ही लोगों को बिजली उपलब्ध करवाया है जिससे इस उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाया और कहा कि जब भी किसी अधिकारी को बिजली की समस्या के लिए पूछते हैं तो कोई भी अधिकारी या बिजली विभाग का कर्मचारी फोन नहीं उठाता है। हर महीने बिजली बिलों का भुगतान करने के बावजूद विभाग लोगों को बिजली मुहैया कराने में विफल हो गया। उन्होंने कहा कि यूं तो सरकार देश को डिजिटल बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन हकीकत में जब बिजली ही प्रदान नहीं की जाएगी तब तक देश का डिजिटल होना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए विद्यार्थियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है क्योंकि एंड्राइड फोन चार्ज करना भी मुश्किल हो गया है। अधिकारी कोई भी बात नहीं सुनते हैं और लोगों को पेश आने वाली समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता है। आधे घंटे के करीब प्रदर्शन करने के बाद लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ रोष प्रकट कर अपने घरों की तरफ रुख कर लिया। गौरतलब है के पिछले सप्ताह से लगातार बिजली विभाग लोगों को सही तरीके से बिजली प्रदान नहीं कर पा रहा है। वीरवार सुबह 9:00 बजे से गुल हुई बिजली रात 1:30 बजे बहाल हुई तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें