फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकान खुलने पर लोगों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में ब्लॉक दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पथवाल पंचायत के लोगों ने गांव में शराब की दुकान खुलने पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने कहा जहां यह शराब की दुकान खोली गई है वहां से इसे हटाया नहीं गया तो सड़कों पर उतरेंगे। दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की शर्त पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। ब्लॉक दिवस पर एसडीएम राकेश शर्मा और अन्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों की जनसमस्याएं सुनी और निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान पथवाल पंचायत के लोगों का एक शिष्टमंडल पहुंचा। शिष्टमंडल में शामिल महिलाओं ने कहा अपने क्षेत्र में शराब दुकान नहीं खुलने देंगी। पंच सुरेश शर्मा ने कहा कि जहां यह दुकान खोली गई है वहां पूरे दिन लोगों का आना जाना होता है। गांव की बेटियां, महिलाएं शाम के समय सड़क किनारे सैर करते हुए यहां से गुजरती हैं। स्कूल जाते हुए बच्चे भी यहां से गुजरते हैं। शराब की दुकान खुलने से इस क्षेत्र से गुजरने में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और बच्चों पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा गांव चाहता है कि इस दुकान को बंद कर दिया जाए। इस दौरान कुछ महिलाओं ने प्रशासनिक अधिकारियों को यह चेतावनी भी दी कि अगर शराब की दुकान को बंद नहीं किया गया तो वह हाईवे पर धरना देंगी। कुछ समय तक चली बहस के बाद अधिकारियों ने लिखित में कार्रवाई की और लोगों के हस्ताक्षर लेकर दुकान को दूसरी जगह शिफ्ट करने के आदेश दे दिए। इसके बाद सभी लोग यहां से वापस चले गए। ब्लॉक दिवस में कुछ लोगों ने बिजली पानी की समस्याओं के बारे में भी अधिकारियों को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें