फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई

Sun, 01 Nov 2015 01:58 AM IST
कठुआ/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के विभिन्न हिस्सों में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। विभिन्न शिक्षा संस्थानों से विद्यार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। एकता दौड़ में जोश से लबरेज विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बनता था।
विज्ञापन


जम्मू संस्कृति स्कूल कठुआ में एकता दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य शुचिता गुप्ता ने विद्यार्थियों को एकता दिवस के महत्व और सरदार पटेल की जीवनी की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यार्थियों ने एकता और अखंडता की शपथ ली। बच्चों ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की एनसीसी यूनिट ने एकता दौड़ का आयोजन किया। स्कूल प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता और अखंडता की मिसाल दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को नई राह दिखाई है जिसका सभी को अनुसरण करना चाहिए। सतीश चंदेल ने भी सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। हीरानगर के सरकारी हाई स्कूल शेरपुर में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के साथ मिल कर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।

स्कूल के प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपलब्धियों के बारे में बताया।
बरवाल हायर सेकेंडरी स्कूल में एनसीसी की पहली जेएंडके आर्म्ड स्कॉर्डन की ओर रन फॉर यूनिटी की दौड का आयोजन किया गया।

स्कूल प्रधानाचार्य आई डी शर्मा और एनसीसी के थर्ड अधिकारी जीवन किशोर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अन्य स्कूलों के बच्चों ने भी भाग लिया। एकता और अखंडता के संकल्प के बाद विद्यार्थियों ने बरवाल स्कूल से आस पास के इलाकों में रैली निकालकर देश की एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें