कठुआ। शहर से सटे महरोली औद्योगिक क्षेत्र स्थित निजी पेपर मिल में हुए हादसे के दौरान एक कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया है। सोमवार को हुए इस हादसे के बाद उसे जीएमसी कठुआ पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए पंजाब के अस्पताल में ले जाया गया है। घायल की पहचान 21 वर्षीय अशीष कुमार पुत्र बनवारी कुमार निवासी मुरैना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। जो यहां रोजगार के सिलसिले में रह रहा था। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद