फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारियों की प्रांतीय स्तर पर हड़ताल आज से

Tue, 14 Feb 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो/ कठुअा
विज्ञापन
d
विज्ञापन
गांव भागेचक में हुए गोलीकांड के आरोपी को न पकड़ने के विरोध में आल जेके पटवार एसोसिएशन द्वारा शुरू की गई हड़ताल सोमवार को भी जारी रही। सोमवार को जिला सचिवालय में हड़ताल के दौरान धरना प्रदर्शन करते हुए पटवारियों ने कहा कि पुलिस अपना काम गंभीरता से नहीं कर रही है। पुलिस को दिया हुआ समय अब समाप्त हो गया है ऐसे में अब मंगलवार से प्रांतीय स्तर पर हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार को धरने का नेतृत्व कर रहे तहसील प्रधान ने कहा कि पिछले दो सप्ताह से पुलिस आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है लेकिन अभी तक आरोपी का कोई भी सुराग पुलिस को नहंी मिला है। उन्होंने कहा कि आखिर किस प्रकार से पुलिस काम कर रही है कि दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी गोली चलाने वाले पूर्व सैनिका को पकड़ना पुलिस के लिए टेड़ी खीर हो गया है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण आम लोगों के साथ साथ विभाग भी परेशान है लेकिन बात उनकी सुरक्षा की है।

जब तक पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ेगी तब तक वह हड़ताल वापिस नहीं लेंगे। धरने में शामिल पटवारियों ने कहा कि पुलिस अपना काम गंभीरता से नहीं कर रही है। बस हर दिन आश्वासन देकर लोगों के साथ साथ पटवारियों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में भूमि विवाद के दौरान हमले आम हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस की ऐसी कार्रवाई के चलते आरोपियों के हौंसलें बुलंद होंगे।
विज्ञापन


ऐेसे में अब पटवारी प्रांतीय स्तर पर हड़ताल शुरू करेंगे और अगर आवश्यकता पड़ी तो आने वाले समय में राज्य स्तर पर भी हड़ताल की जाएगी। वहीं इस संदर्भ में एसएसपी कठुआ पवन परिहार ने कहा कि पटवारियों को हड़ताल की कोई जरूर नहीं है। गोलीकांड वाले मामले में पूर्व सैनिक की पत्नी को हिरासत में लिया गया है और पूर्व सैनिक की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं सुरक्षा की बात है तो घटना के समय पुलिस कर्मचारी भी मौजूद थे और फायरिंग हवा में की गई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें