फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने से पटवारियों और गिरदावरों में रोष

Fri, 27 Nov 2015 01:30 AM IST
बिलावर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी विभिन्न समस्याओं पर विचार करने के लिए आल जेएंडके पटवार एसोसिएशन की एक बैठक वीरवार को उझ पुल लुडेरा में एसोसिएशन के जिला प्रधान सरदारा अली और कैशियर अरुण कुमार की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन


एक साल से वेतन न मिलने से गुस्साए जिले के पटवारियों और गिरदावरों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतर आएंगे।

उन्होंने जल्द से जल्द जिले में पटवारियों और गिरदावरों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि दिन रात काम करने के बाद भी उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


पिछले तकरीबन एक साल से वे बिना वेतन काम कर रहे हैं, लेकिन बार-बार गुहार के बाद भी आज तक सरकार ने उनका बकाया वेतन जारी नहीं किया। इसके चलते उनको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षों से पटवारियों और गिरदावरों की डीपीसी भी नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से कई लोग पदोन्नति से वंचित रह गए हैं।

उन्होंने सरकार से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने, डीपीसी लागू करने, पटवारियों और गिरदावरों के खाली पदों को भरने और वरिष्ठता सूची जारी करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि वे इन समस्याओं के समाधान के लिए अगले हफ्ते जिला उपायुक्त से मिलेंगे। यदि फिर भी कोई समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें