दिल्ली बम विस्फोट के बाद लगातार देश भर में हो रही गिरफ्तारी के मद्देनजर रेलवे स्टेशन कठुआ में कड़े इंतजाम किए गए है। सोमवार को रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन चला कर बड़े पैमाने पर जांच की गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने ट्रेनों से लेकर रेल ट्रैक और वहां आने वाले यात्रियों की जांच की गई। दरअसल, दिल्ली बम विस्फोट के बाद से जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रही है। पुलिस रेलवे स्टेशन पर आने वाले प्रत्येक यात्री पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। दिन भर सर्च ऑपरेशन जारी रहा। जिसमें पुलिसकर्मियों ने जांच के लिए डॉग स्क्वाड की मदद ली गई। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से जिले के अलग-अलग इलाके में पुलिसकर्मी बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चला कर ओवर ग्राउंड वर्कर्स और अन्य आतंकी मददगारों पर खास तरह से निगरानी रखी जा रही है।