फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुग्गन ब्लॉक की छह पंचायतों को नहीं मंजूर मल्हार के साथ जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। जिला विकास परिषद के चुनावों को लेकर जहां सरगर्मियां तेज हैं, वहीं जिला पंचायत चुनाव अधिकारी की ओर से जारी अधिसूचना के बाद आपत्तियां सामने आने लगी हैं। बनी के दूर दराज डुग्गन की छह पंचायतों को विकास परिषद के मल्हार निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया गया है, लेकिन क्षेत्र के प्रतिनिधियों और आम लोगों ने इस पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

बुधवार को डुग्गन में चेयरपर्सन नीलम कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान डुग्गन ब्लॉक के डुग्गन, भगोका, दुलंगल, धमान, भुरड़ी और ढग्गर से जन प्रतिनिधियों ने शिरकत की। उन्होंने साफ किया है कि जिले के दूर दराज और पिछड़े इस क्षेत्र को मल्हार निर्वाचन क्षेत्र के साथ जोड़ने से उन्हें एक बार फिर और पिछड़ना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि मल्हार के साथ डुग्गन का न तो भौगोलिक जुड़ाव है और न ही सड़क संपर्क, ऐसे में यहां के लोगों को सड़क संपर्क बनने तक अपने क्षेत्र के विकास के लिए तरसना पड़ेगा। साथ ही छह पंचायतों में नुमाइंदगी भी नहीं मिल पाएगी। ऐसे में उन्होंने साफ किया है कि इसे लेकर आपत्ति दर्ज करवाई जाएगी, ताकि उन्हें अपने ब्लॉक या सब डिवीजन के साथ ही जोड़ा जाए।
महानपुर निर्वाचन क्षेत्र को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई आपत्ति
बिलावर। बिलावर उपजिले की चार पंचायतों के प्रतिनिधियों ने जिला विकास परिषद के महानपुर निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पंचायतों को शामिल करने पर आपत्ति जताई है। इस संबंध में बग्गन ब्लॉक की चेयरमैन निशा देवी और अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने एडीसी बिलावर कार्यालय में लिखित रूप में आपत्ति जताते हुए कहा कि उपजिला बिलावर की हौटार, दियौता, अप्पर धार डूगनू और लोअर धार डूगनू पंचायतों को जिला विकास परिषद महानपुर निर्वाचन क्षेत्र में रखा गया है, जो इलाके से बहुत दूर है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इलाका उपजिला बिलावर में पड़ता है और इन सभी पंचायतों की तहसील भी बिलावर है। उन्होंने कहा कि बग्गन ब्लॉक भी उपजिला बिलावर का हिस्सा है, लेकिन इलाके से 40-50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित महानपुर निर्वाचन क्षेत्र में इन इलाकों को शामिल किया गया है जो सही नहीं है। इलाके के प्रतिनिधियों ने कहा कि इन पंचायतों से महानपुर बहुत दूर है। वहीं, ज्यादातर इलाका सड़क संपर्क से जुड़ा है और बिलावर उपजिला मुख्यालय और तहसील कार्यालय से 15 किलोमीटर की दूरी पर है। पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य इलाके के लोगों ने सरकार से मांग की है कि इन पंचायतों को महानपुर निर्वाचन क्षेत्र की जगह बिलावर जिला विकास परिषद निर्वाचन क्षेत्र में शामिल किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें