सैफुल्लाह ग्रुप का स्नाइपर था जुबैर
खूफिया सूत्रों के अनुसार आतंकी जुबैर मार्च 2024 में भारत-पाकिस्तान अंतराष्ट्रीय सीमा से घुसपैठ कर आया था। इसके बाद से वह लगातार बसंतगढ़ और कठुआ के इलाके में सक्रिय था। जुबैर अमेरिकी असॉल्ट राइफल एम 4 कार्बाइन से लैस था। इलाके में सक्रिय सैफुल्लाह ग्रुप का वह स्नाइपर भी था। उसको अंजाम तक पहुंचाना सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी है।
कठुआ के पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड और खराब दृश्यता के बावजूद सुरक्षा बलों ने विदेशी आतंकी को मार गिराया।