फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या के विरोध में जलाया पाकिस्तान का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरानगर। अनंतनाग में कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या के विरोध में वीरवार को सांझी मोड़ के मुख्य चौक पर लोगों ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जमकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्रदर्शन में शामिल सरपंच राकेश चौधरी ने कहा पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। कभी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोले बरसा कर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाता है, तो कभी कश्मीर में माहौल खराब करने के लिए आतंकवादियों का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन

सरपंच की हत्या के पीछे जिन आतंकवादी संगठनों का हाथ है उन्हें पाकिस्तान पूरा सहयोग दे रहा है। सरकार को चाहिए कि कश्मीर में बैठे राष्ट्र विरोधियों पर सख्त कार्रवाई करे। कहा कि पाकिस्तान के सहयोग से कश्मीर में चल रहे आतंकवादी संगठनों को पूरी तरह से कुचलना चाहिए। उन्होंने यह मांग भी की कि अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए ताकि सीमा से सटे गांवों में रह रहे लोग समान्य जीवन जी सकें।
विज्ञापन

प्रदर्शन में कुलदीप सिंह, बिट्टु वर्मा, सुरजीत सिंह, जसबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें