फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कई क्षेत्रों में धान की रोपाई का काम शुरू

Mon, 09 Jun 2025 01:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। इलाके के कई क्षेत्रों के किसानों ने सिंचाई के साधनों के सहारे धान की रोपाई का काम शुरू कर दिया है। किसान अपने बैलों और परिवार के साथ खेतों में पहुंच कर धान की रोपाई या तैयारी का काम करने में जुट गए हैं। कुछ किसान ट्रैक्टर से भी हल जोत कर रोपाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किशनपुर, डूंगाडा, सेरी, मुनि, देवल आदि इलाकों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। वहां के किसान श्यामलाल, रामकुमार, सरदारी लाल और सुदेश सिंह ने बताया कि 20 दिन पूर्व उन्होंने धान की पनीरी लगाई थी जो अब रोपाई करने के लिए तैयार हो गई है।
किसानों ने बताया कि उनके गांवों में नहरों की व्यवस्था है। धान की रोपाई के लिए उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो गया है। इसलिए वह एक सप्ताह के भीतर धान की पौध लगाने का काम पूरा कर लेंगे। वहीं, जिन इलाकों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं है, उन असिंचित इलाकों के किसानों को धान की रोपाई के लिए मानसून का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें